चकेरी के रामादेवी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान चेतना सम्मेलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान नंगे पैर पैदल अयोध्या के लिए रवाना होने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसको लेकर मौके पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और नोकझोंक की स्थिति बन गई।