कानपुर के घाटमपुर में मां कूष्मांडा श्याम मित्र मंडल द्वारा तृतीय निशान यात्रा का आयोजन किया गया। मां कूष्मांडा देवी मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर, राहा तक पहुंची। इस दौरान भव्य रथ पर सवार बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह प्रसाद वितरण व पुष्पवर्षा की गई।