दामोदर नगर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर 'गांव-वार्ड चलो' अभियान को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार का लेखा-जोखा लोक दरबार में रखेंगे।