फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा की ओर से रविवार को डांडिया उत्सव का आयोजन फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में किया गया। उद्घाटन संस्थापक विजय गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता ने किया। इस मौके पर सभी सदस्य पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए। इस दौरान अंबे है मेरी मां, ओ मां शेरावाली जैसे भजनों पर सभी जमकर झूमे। प्रदीप गुप्ता ने आसपास के जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर अजय गुप्ता, डीके गुप्ता, नवीन, अर्चना गुप्ता, मोना गुप्ता, सरिता गुप्ता, स्नेह लता गुप्ता, कस्तूरी गुप्ता, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें