होली में घर जाने वाले यात्रियों का हुजूम सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को उमड़ा। हर प्लेटफॉर्म पर भीड़ दिखी। स्पेशल ट्रेनों में भी भीड़ के कारण सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार शाम चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-6 पर पहुंची तो उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दरवाजों पर खड़े यात्रियों को धक्का देकर लोग सवार हुए और गलियारा, दरवाजे व शौचालय के पास खड़े होकर सफर किया। यही हाल करीब हर ट्रेन का रहा।