होली के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ सोमवार को भी सेंट्रल पर उमड़ी। लंबे रूट के यात्री अधिक रहे। स्थिति यह थी कि मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों ने दरवाजों पर बैठकर सफर किया। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली-हावड़ा, मुंबई, फर्रुखाबाद, बांदा व झांसी रूट की ट्रेनों में रही। होली का त्योहार तो शुक्रवार को था लेकिन रविवार तक कार्यालय बंद थे। रविवार को वापसी करने वालों ने ट्रेन पकड़नी शुरू की। यह हालात सोमवार को भी रहे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुंबई जाने वालों और बिहार, झारखंड से आने वालों की रही। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनें फुल रही।