जूही बम्बुरहिया की पार्षद शालू कनौजिया ने सोमवार को सीवर लाइन के चैंबर में उतरकर प्रदर्शन किया। मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की लापरवाही के कारण बस्ती के लोग डेढ़ साल से सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। जलकल विभाग जोन-3 की अधिशासी अभियंता नबीला खान ने 48 घंटे में समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर पार्षद को बाहर निकाला। इस दाैरान कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम, कानपुर मार्बल एसोसिएशन के महामंत्री बालकृष्ण गुप्ता, अशोक शुक्ला, किराना बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर, श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष हर्षित ओमर, अशोक शुक्ला, पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया आदि शामिल रहे।