रविवार 30 नवंबर को कानपुर जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्वाचन कार्य के लिए खुले रहेंगे। विद्यालय पूर्वाह्न 9 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। छात्रों के लिए पूर्व की भांति अवकाश रहेगा। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त बीएलओ विद्यालयों में रहकर गणना प्रपत्रों के संग्रह, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्य संपादित करेंगे। शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बीएलओ की सहायता के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।