फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहकारी बैंकों का किया जा रहा आधुनिकीकरण, बैंक की ऋण स्वीकृति सीमा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर गुरूवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कानपुर मुख्यालय किदवईनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बैंक की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि सहकारी बैंकों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। भारत सरकार ने 2024-25 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बैंक की ऋण स्वीकृति सीमा बढ़ा दी गई है। अंश पूंजी भी बढ़कर 13 करोड़ 45 लाख रुपये हो गई है। बैंकों का साल 2016-17 में एनपीए 32.36 प्रतिशत था। जो अब 2023-24 में 15.07 प्रतिशत रह गया है। इस मौके पर मिहिर कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, रामेंद्रनाथ सचान, हर्षवर्धन सिंह आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें