फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारियों ने लगाई चौपाल, किसानों से जानी खेतों की हकीकत

नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के हाथीगांव स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को चकबंदी विभाग की ओर से चौपाल लगाई गई। सहायक चकबंदी अधिकारी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों से उनके खेतों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने किसानों से उनके खेतों की मौजूदा स्थिति, स्थान और गाटा संख्या के बारे में विस्तार से पूछताछ की। किसानों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर खेतों के नंबर दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि चकों का निर्धारण व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। बताया गया कि किसानों से प्राप्त विवरण का मौके पर सत्यापन कर उसी के अनुसार चक तैयार करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में जमीन से जुड़े अभिलेखों के साथ मौके की स्थिति की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से आवश्यक विवरण एकत्र किया जा रहा है, जिससे चक बनाने के दौरान खेतों की पहचान और स्थान को लेकर स्पष्टता बनी रहे। चौपाल के दौरान किसानों से चकबंदी कार्य में सहयोग करने और खेतों से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें