सरसौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को पेड़ों की कटाई छटाई के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की गई थी। लेकिन शाम 6:30 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल न होने पर सरसौल निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानू यादव जानकारी लेने पॉवर हाउस पहुंचे जहां बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा उनके साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है।