स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कानपुर के हैलट अस्पताल परिसर स्थित सर्जरी विभाग के ऑडिटोरियम में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्से और पैरामेडिकल स्टाफ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित देशभक्ति प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।