फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को रौंदा, काफी दूर तक घसीटने से हुई मौत

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 26 May 2026 04:32 PM IST

जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके चौराहे के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना देकर चालक को उनके हवाले कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें