घाटमपुर नगर पालिका ने कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया। इसके तहत गृह स्वामियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया जाएगा, साथ ही कचरा उठाने वाले वाहनों और जागरूकता टीमों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।