फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर भागे बच्चे, मॉक ड्रिल में दी गई जानकारी

शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रतनपुर पनकी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शाम चार बजते ही सायरन की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही बच्चे सुरक्षित स्थानों पर भागे। आग लगते ही अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। बम का धमाका होने पर सभी नीचे लेट गए। एनसीसी कैडेट्स और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने पोजीशन ली। सभी घायलों को स्ट्रेचर से उठा कर ले जाया गया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने सभी से ब्लैकआउट में पूर्ण सहभागिता निभाने की अपील की। इस मौके पर सिविल डिफेंस के स्टाफ ऑफिसर मो कैफ अहमद खान, पोस्ट वार्डेन राजेश शुक्ला, उमेश राजपूत, स्कूल प्रधानाचार्य प्रहलाद बाजपेई, अध्यक्ष राजकुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें