बिठूर के पंचमापुर निवासी विष्णु पाल जरूरी काम से मंधना चौराहे गए थे।हाईवे किनारे कार खड़ी कर खरीदारी करने के लिए दुकान की तरफ जाने लगे तभी हैंड ब्रेक न लगी होने की वजह से कार करीब 10 फीट तक ढलान की वजह से चली गई। कार की चपेट में आने से एक बाइक और एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।