फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- सपा के पीडीए का मतलब है उनका परिवार और उसमें भी सैफई

सपा के पीडीए का मतलब है उनका परिवार और उसमें भी सैफई...। सरकार में आने के बाद वह केवल एक बिरादरी की बात करेंगे। जब वह सरकार में नहीं होंगे तो पीडीए की बात करेंगे और समाज में अलग-अलग तरह का नकारात्मक एजेंडा फैलाने का काम करेंगे। सब लोग जानते हैं कि सपा का एजेंडा समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांट कर देश को कमजोर करना है। हालांकि अब देश और प्रदेश की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को नवीन नगर, काकादेव में पत्रकारों से कहीं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि दान चोरी मामले में मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित की है। उसकी जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार और नौ साल में राज्य सरकार ने जो काम किया है उसका लेखाजोखा लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। वहीं, कानपुर में भाजपा पार्षदों की खेमेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं हो सकता है। कानपुर के विकास के एजेंडे पर पार्षदों को जनता ने चुना है और वह उसी पर चलेंगे। इससे पहले वह बिठूर के भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। फिर, वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय की भाभी के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें