फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर भाई को पीटा

जूही थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम सामान लेकर लौट रही युवती से कुछ लड़कों ने छेड़खानी कर दी। युवती के भाई ने विरोध किया तो लड़कों ने उसे घर में घुसकर पीट दिया। युवती ने मामले में नौ नामजद समेत 29 युवकों पर छेड़खानी करने, मारपीट करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूही परमपुरवा निवासनी युवती ने बताया कि उनका भाई फेरी लगाता है। गुरुवार शाम वह फेरी से लौटने के बाद पार्क में खड़ा था। वे खाने पीने का सामान खरीद कर घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े टीटू, मनीष, अमन, कैलाश, जितेन्द्र, चमन, अतुल, धनीराम, रितिक ने उनके साथ अभद्रता और छेड़खनी की। इसे देखकर भाई ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज कर मारने दौड़े। भाई जान बचाकर भागा तो वो लोग 15-20 लोगों को लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। भाई को घसीट कर ले गए और बहुत बेरहमी से पीटा। आसपास के लोगों ने भाई को बचाया तो वो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें