फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया आरओबी: मरहला चौराहे पर स्लैब डालने का काम शुरू, सेतु निगम ने बिना सूचना के शुक्लागंज-उन्नाव लेन बंद किया

सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण के लिए सेतु निगम ने रविवार को मरहला चौराहे पर पिलर नंबर 24 व 25 के बीच स्लैब डालने का काम शुरू कराया। वहीं, इसके लिए बिना किसी सूचना के शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जाने वाली लेन को बंद कर दिया। अब उन्नाव से शुक्लागंज की ओर आने वाली लेन से ही दोनों ओर के वाहन निकलेंगे। ऐसे में रविवार को दिनभर रूक-रूक कर जाम लगता रहा। राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। यातायात विभाग उन्नाव के टीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मरहला चौराहा के शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जाने वाली लेन को सेतु निगम के बंद करने की न तो अनुमति ली गई, नहीं जानकारी दी गई। मरहला चौकी प्रभारी कृष्णकांत ने बताया कि सेतु निगम की ओर से इस लेन को देर रात बंद किया गया, जिसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गईं। बिना किसी तैयारी के मार्ग बंद करने से दिनभर रूक-रूक का जाम लगता रहा। मरहला चौराहा व्यस्त चौराहों में है, यहां से लखनऊ, रायबरेली, कानपुर की ओर वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में राहगीरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर, बताया जा रहा है कि पिलर नंबर 24 और 25 के बीच स्लैब डालने व रेलिंग बनाने का कार्य शुरू होने से करीब 15 दिनों तक यह मार्ग बंद रहेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें