भीतरगांव ब्लॉक की सीमा पर सचौली के पास बन रहे फोरलेन पुल के निर्माण में लगे कर्मचारी पांडु नदी के झागदार और अत्यधिक बदबूदार पानी से बेहद परेशान हैं। स्थिति यह है कि पानी से उठने वाली तीखी दुर्गंध के कारण मजदूरों का साइट पर रुकना दूभर हो जाता है। हवा का रुख जिस दिशा में होता है, उस तरफ काम करना पूरी तरह असंभव हो जाता है। जिस कारण से पुल निर्माण कार्य की तेजी में बार-बार बाधा आ रही है। मजदूरों के साथ लगे अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी है।