फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को झांसा देकर लोडर से भागी थी दुल्हन, जीपीएस की मदद से 12 घंटे में पकड़ी गई

फतेहपुर के जहानाबाद से कुड़नी मंदिर दर्शन करने आई एक नवविवाहिता द्वारा पति को चकमा देकर गहने और नकदी समेत फरार होने के मामले का साढ़ पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की तत्परता, सीसीटीवी फुटेज और लोडर में लगे जीपीएस की मदद से युवती को सकुशल ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने तत्काल लोडर का नंबर ट्रेस किया, जिसमें जीपीएस लगा होने के कारण उसकी सटीक लोकेशन मिल गई। दो पुलिस टीमों ने पीछा कर युवती को बरामद कर लिया और थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह युवती को उसकी जिद और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, उसके पास से बरामद जेवरात पति को वापस दिला दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें