यशोदा नगर बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का सविता नंदवंशी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने प्रकाश पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए समाज के हितों और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।