फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

बर्रा में पार्क में जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को पीट दिया। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम बर्रा थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया तब कार्यकर्ता शांत हुए। बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया। इससे नाराज जुआरियों ने उसी दिन उनके साथ गालीगलौज कर पीटा। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें