फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर के रानी लक्ष्मीबाई घाट पर अब तक नहीं लगी प्रतिमा, पर्यटकों ने उठाए सवाल

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 05:25 PM IST

नमामि गंगे परियोजना के तहत विकसित बिठूर के रानी लक्ष्मीबाई घाट पर स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा महीनों बाद भी दोबारा नहीं लगाई जा सकी है। मरम्मत के लिए हटाई गई प्रतिमा की अब तक स्थापना न होने से यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया जाता है कि घाट पर लगी भव्य और ऊंची प्रतिमा कुछ महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद नगर पंचायत बिठूर ने मरम्मत कराने के लिए प्रतिमा को हटवा दिया था। हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी प्रतिमा को दोबारा स्थापित नहीं किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें