फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर में गंगा स्नान के दौरान किशोरी डूबी, दो युवतियों को बचाया, तलाश जारी

सावन के पहले दिन बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। वहीं, दो अन्य युवतियों को स्थानीय लोगों और नाविक की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जाल की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के बारा सिरोही में किराये पर रहने वाली निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ अनुष्का शर्मा अपनी मामा की बेटी मुस्कान तथा दो सहेलियों रिया (निवासी शिवली) और रिया (निवासी कटरा, कन्नौज) के साथ बिठूर घूमने और गंगा स्नान करने आई थीं। स्नान के दौरान मुस्कान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अनुष्का और एक अन्य रिया भी पानी में फंस गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें