रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर आ रहे बाइक सवार दादा-पौत्री को कानपुर-इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गौर निवासी विनोद कुमार तिवारी (58) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को वह बाइक से पौत्री सिद्धि (10) के साथ सलहज माया देवी की बेटी राधा की शादी में शामिल होने के लिए मालवर गए थे। विदाई की रस्म के बाद रविवार शाम को वह पौत्री के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।