कानपुर नरवल तहसील क्षेत्र में लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन से हो रही बारिश और तेज आंधी के कारण गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिरने से नुकसान की स्थिति बन गई है। किसानों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी भी पककर खेतों में खड़ी है। पहले तेज हवाओं के कारण फसल झुक गई थी, अब बारिश और आंधी ने उसे पूरी तरह जमीन पर लिटा दिया है। इससे कटाई का काम रुक गया है और फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।