सेन पश्चिम पारा के मनोहर विहार यशोदा नगर में बुधवार शाम घर के बाहर खड़े बाइक सवार छात्र को कार सवार बीजेपी नेता टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे छात्र गिर कर घायल हो गया। विरोध पर देर रात बीजेपी नेता ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पड़ोसी के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर करने के साथ ही हंगामा किया। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।