फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

ओंकारेश्वर विद्या निकेतन स्कूल में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, जीआईसी चुन्नीगंज गर्ल्स के प्रधानाचार्य संजय यादव समेत शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें