घाटमपुर से भीतरगांव रोड वाली रेलवे क्रॉसिंग 27 नवंबर की रात 9 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दी गई है। रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के कारण यह क्रॉसिंग बंद की गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके लिये वैकल्पिक मार्गों में जहानाबाद रोड से आलोक डेरी के बगल से फरीदपुर होते हुए क्रॉसिंग के पास पहुंचा जा सकता है। वहीं दूसरा रास्ता धरमपुर बंबा से पङरी सतरहुली होते हुए भीतरगांव पहुंचा जा सकता है। जबकि पतेरा कस्बे से रायपुर होते हुए भदेवना पहुंचकर भीतरगांव आ सकते हैं।