फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में हुआ फाइनल मैच, अचिंत्या इंश्योरेंस ने लिवरपूल इलेवन को 49 रन से हराया

शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:49 PM IST

केसीए से आबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को फाइनल मैच दूधिया रोशनी में किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेला गया। अचिंत्या इंश्योरेंस ने लिवरपूल इलेवन को 49 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अचिंत्या इंश्योरेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में एक विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हर्षवर्धन पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 121 रन बनाए और आयुष विश्वकर्मा ने 39 रन बनाए। विराज पाल को एकमात्र विकेट मिला। लिवरपूल इलेवन ने 25 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बना सकी। टीम से विराज पाल ने 41 रन, एच खान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में धैर्य, राजवर्धन, कुबेर, अभिनव व हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें