सरसौल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव के प्राइमरी स्कूल को तुसौरा प्राइमरी में विलय कर दिया गया है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा शिक्षा की चौपाल लगाकर सरकार द्वारा विलय किए जा रहे विद्यालयों के संबंध में आक्रोश जताया। ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ स्कूल बचाने जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम स्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर प्राइमरी विद्यालय गेट के पास पहुंच जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा की चौपाल का मकसद है कि पिछले काफी समय से हम लोग स्कूल बचाओ अभियान चला रहे हैं। सरकार से हम मांग कर रहे थे कि प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए।