कानपुर आईआईटी में आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए और उनके कार्यप्रणाली की जानकारी दी। शर्मन दास ने स्टार्टअप चिड़िया के बारे में बताया। वहीं, ग्रुप अग्रवाल, स्तुति गुप्ता, आकाश, वैभव और अनुराग ने मिलकर बनाए गए एडीडास पावर सॉल्यूशन की जानकारी दी। छात्रों का कहना था कि ये प्रोजेक्ट भविष्य में ऊर्जा समाधान और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकते हैं।