मंधना से टिकरा के बीच करीब 13 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण का काम हुआ है। सड़क के किनारे किनारे मात्र एक से डेढ़ फीट का कच्चा फुटपाथ बनाया गया है। जिस जगह यह कच्चा फुटपाथ बनाया गया है वहां काफी गहराई है। बरसात के मौसम मे फुटपाथ बह जाएगा और इसके बाद सड़क का कटान शुरू होने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर सही ढंग से फुटपाथ पर मिट्टी ना डलवाने का आरोप लगाया है।