फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से ब्राजीलियन पर्यटक की मौत, कुल्लू मनाली से पश्चिम बंगाल जा रही थीं

साथी पर्यटकों के साथ पश्चिम बंगाल घूमने जा रही ब्राजील निवासी महिला की सोमवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई। इसपर साथी पर्यटक एंबुलेंस से महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है। ब्राजील के गायवोटस पिवालियस बोयटू यूसीएसडी निवासी सिलीविया रेजीना (62) भारत भ्रमण पर आई थीं। सोमवार को वह साथी पर्यटक मार्टिन (29), रूस की ओल्गा (35) के साथ मथुरा के राया थाना क्षेत्र के बलदेव लाल निवासी राकेश की कार बुक कर कुल्लू मनाली से पश्चिम बंगाल जा रही थीं। दोपहर 12 बजे के करीब चालक ने कानपुर- इटावा हाईवे पर कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी डलवाने के लिए रोकी थी। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पर्यटक व कार चालक एंबुलेंस की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉ. निशांत पाठक ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉ. निशांत ने बताया कि महिला की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर एसडीएम नीलिमा यादव, अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर साथी पर्यटकों से घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मौत होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें