फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 99 मरीजों का इलाज, वितरित की गईं दवाएं

राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 99 मरीजों का इलाजकर दवाएं वितरित की गईं। जन आरोग्य मेले में ब्लडप्रेशर, बुखार, खांसी-जुकाम और जोड़ों के दर्द के मरीज ज्यादा पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि सभी मरीजों को सलाह दी गईं कि वह ठंड से बचें। मेले में आने वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सीय सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेई, सत्यम शुक्ला व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें