फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 600 मीटर लंबी बनेगी रिटेनिंग वॉल

गंगाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 600 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल कार्यदायी एजेंसी द्वारा बनाए जाने का कार्य जारी है। वहीं, राजीव नगर खंती की ओर पड़ने वाले एक गहरे गड्ढे में जलभराव अधिक होने के कारण उस छोर का कार्य रोक दिया गया है। बताया गया कि पानी निकालने के बाद ही अब वहां कार्य हो सकेगा। वर्ष 2023 में उक्त योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे स्टेशन की कायापलट के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया गया। कार्य एक साल में पूरा करना था लेकिन विभागीय खींचतान के चलते तीन अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका। बीते दो माह से कार्य में तेजी आई है और डीआरएम के निर्देश के बाद अतिरिक्त मजदूर और संयंत्र लगाकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी एजेंसी के मैनेजर तेज प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रिटेनिंग वॉल बनाने का आधा कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें