गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा है। एक सेंटीमीटर घटने के बाद भी अभी खतरे के निशान 113 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 26 मोहल्लों की करीब 50 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी है। बुधवार को मोहल्ला गायत्री नगर, अंबिकापुरम, भातू फार्म में पानी घुस से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 15 मोहल्लों की बिजली काट दी गई है। इससे रात में लोगों को परेशानी हो रही है। लगभग सप्ताह भर से बाढ़ से घिरे मोहल्लों के लोगों को अब खाने की सामग्री जुटाने व रोजमर्रा के कामकाज निपटाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। नावों से आवागमन हो रहा है।