फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदंबा पार्क के अटल वाचनालय में एक साथ 44 छात्र कर सकेंगे अध्ययन

शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Nov 2025 11:03 PM IST

नगर के ऋषिनगर मोहल्ला स्थित जगदंबा पार्क में शुक्रवार को अटल वाचनालय का फीता काटकर नगर पालिका अध्यक्ष गंगाघाट कौमुदी पांडे, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। वाचनालय में एक साथ 44 छात्रों के बैठने की व्यवस्था होने के साथ ही 1000 पुस्तकों का संग्रहण होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इस वाचनालय में काफी मदद मिलेगी। वाचनालय शुभारंभ के अवसर एक पार्क में हुईं बैठक के दौरान सदर विधायक ने कहा कि नगर का यह पहला सरकारी पुस्तकालय होगा। इससे युवा वर्ग को काफी मदद मिलेगी। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गंगाघाट को एक आदर्श एवं शिक्षित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह लाइब्रेरी एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर के प्रत्येक वार्ड तक विकास कार्य पहुंचाने का लक्ष्य लेकर परिषद की टीम लगातार कार्य कर रही है। अटल वाचनालय युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने और समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाए और वाचनालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें