फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिमझिम ने बदला मौसम का मिजाज, खेतों में खुशहाली तो सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 12:35 PM IST

24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। सड़कों, पेड़ों और छतों पर गिरती बारिश की बूंदों के साथ भीगी मिट्टी की खुशबू ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। अभिभावकों ने बच्चों को छाता और रेनकोट के साथ स्कूल भेजा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें