फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: चेकिंग अभियान में 23 दोपहिया व कारों का चालान, दो सीज

अचलगंज और बीघापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को लूट की चार वारदातों के बाद बुधवार को एएसपी दीपक यादव के नेतृत्व में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 23 दोपहिया और तीन कारों का चालान किया गया। दो पहिया दो वाहनों को सीज किया गया। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 से शाम छह बजे तक वाहन चेकिंग कराई गईं। गंगा बैराज पुलिस चौकी के निकट, जाजमऊ पुराने गंगापुल के पास, आजाद मार्ग बदरका चौराहा, मरहला चौराहा, नवीन गंगापुल मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग की गईं। कारों की डिक्की खुलवाकर चेक की गई। कई कारों के शीशे में लगी काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें