बढ़पुरा क्षेत्र एक खेत में तेंदुआ की खोज करती सेंचुरी विभाग की टीम ।
- फोटो : बढ़पुरा क्षेत्र एक खेत में तेंदुआ की खोज करती सेंचुरी विभाग की टीम ।
उदी (इटावा)। बढ़पुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेंदुए ने तीन अलग-अलग स्थानों पर हमला बोला। इसमें एक बकरे को जहां अपना निवाला बना लिया जबकि चार बकरियों को गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है। सेंचुरी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पड़ताल की।
बढ़पुरा इलाके के गांव नगलाभवानी दास में मंगलवा रात रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने सबसे पहले पूरनसिंह की झोपड़ी में बंधी नौ बकरियों पर हमला बोल दिया। बकरियों के चिल्लाने पर पूरनसिंह का परिवार जाग गया, और लाठी डंडे के साथ बकरियों के पास पहुंचा, तो तेंदुआ वहां से भागकर गांव के और अंदर की ओर घुस गया। इसके बाद तेंदुए ने दूसरा हमला भागीरथ की बंधी एक दर्जन बकरियों पर करने का प्रयास किया, लेकिन बकरियां बच गईं।
तीसरा हमला संजीव उर्फ संजू भदौरिया के बकरे की गर्दन दबोचकर सरसों के खेत में ले जाकर अपना निवाला बना लिया। बुधवार को सूचना पहुंचे अपनी टीम के साथ सेंचुरी विभाग रेंजर के के त्यागी ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया। घायल बकरियों को पशुचिकित्सा अधिकारी बढपुरा संजीव शर्मा द्वारा इलाज किया गया। रेंजर त्यागी ने बताया कि बकरे के मिले अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कागजी कार्रवाई के बाद सहायता राशि दी जाएगी।