कानपुर के कल्याणपुर पुलिस की बर्बरता का एक युवक शिकार हुआ है। चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घर पहुंचने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ती गई। सोमवार रात अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है।