फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast Update: डॉ.शाहीन के दोस्तों, करीबियों पर खुफिया एजेंसी की नजर... एक और खुलासा!

दिल्ली बम धमाके के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद को लेकर खुफिया एजेंसियाँ सतर्क हैं। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसके साथ जुड़े सहपाठियों और करीबियों से मिल रही जानकारियों ने जांच को और तेज कर दिया है। रिकॉर्ड खंगालते समय एजेंसी को उसकी पढ़ाई के दिनों की एक ग्रुप फोटो मिली, जिसमें शाहीन के साथ सात छात्र और दो छात्राएँ दिखीं। सभी की पहचान कर ली गई है और एजेंसियाँ उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। एक सहपाठी ने बताया कि कई वर्षों से शाहीन से कोई संपर्क नहीं है।

जांच में यह भी पता चला कि कॉलेज के दौरान शाहीन के दो-तीन बेहद करीबी दोस्त थे, जिनके साथ वह ज्यादातर समय बिताती थी। इनमें हॉस्टल की कुछ सहेलियाँ भी शामिल हैं। एजेंसी यह भी पुष्टि कर चुकी है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद शाहीन प्रयागराज दो-तीन बार आई थी। वर्तमान में उसके सभी पुराने संपर्कों पर निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को शाहीन के कुल सात बैंक खातों का पता चला है—कानपुर के तीन, लखनऊ के दो और दिल्ली के दो खाते। इन खातों के लेनदेन और उन लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिन्होंने इन खातों में धन जमा किया या प्राप्त किया। इसके साथ ही जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच उसकी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में उपस्थिति, मिलने-जुलने वाले लोग और ठहरने की जगहों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एजेंसियों को शक है कि आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद देने वालों का सुराग इसी जांच से मिल सकता है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शाहीन फार्माकोलॉजी विभाग की एचओडी थी और साधारण महिला फैकल्टी की तरह काम करती थी। वह कम छुट्टियाँ लेती थी और अक्सर अपने बच्चे को साथ लाती थी। दिसंबर 2013 में वह छुट्टी लेकर गई थी और जनवरी 2014 को लौटने का आश्वासन दिया था, लेकिन वापस नहीं आई। लंबे समय तक कोई संपर्क न होने पर 2021 में उसे बर्खास्त कर दिया गया। अब दिल्ली धमाके के मामले में नाम आने के बाद वह दोबारा चर्चा में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें