कानपुर में रक्षाबंधन पर बहन की दुख भरी दास्तां सुनकर एक भाई ने अपने ही जीजा की हत्या कर दी। यह घटना बिधनू के गंगापुर कॉलोनी की है। राखी पर घर पहुंची महिला ने अपने भाई को बताया था कि उसका पति कई सालों से उसे प्रताड़ित कर रहा है। जैसे ही भाई ने अपनी बहन के शरीर पर चोट के निशान देखे उसका खून खौल गया। जीजा के साथ काफी कहासुनी के बाद साले ने उसके सिर पर गैंती मारकर हत्या कर दी।