कानपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप कर उसकी आखों में केमिकल डालने वाले मामले का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कानपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि मामला गैंगरेप का नहीं है बल्कि नाबालिग के आशिक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके कमरे से जरूरी सबूत बरामद कर लिए हैं।