कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कंजती गांव में चुनावी रंजिश की वजह से दो पक्षों में गोलियां चलीं जिसमें तीन लोग घायल हो गए और एक शख्स की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान वेद प्रकाश कुशवाहा और राजन यादव के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश थी जिसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन झड़प होती रहती थी।