कानपुर के बेकनगंज में बच्ची खोजने के नाम पर तांत्रिक ने परिजनों से डेढ़ लाख रूपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले डेंढ़ महीने से गायब बच्ची न मिलने से परेशान परिजन तांत्रिक से मिले जिसने बच्ची खोजने का आश्वासन देकर परिजनों से डेढ़ लाख रूपये लूट लिए। पैसे देने के बावजूद बच्ची न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में ढ़ोंगी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।