कानपुर के दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से रविवार को पालिका स्टेडियम में ‘स्वर्गीय अमर सिंह ट्रॉफी’ का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की खासियत रही कि इसमें मूक बधिर बच्चों ने खेलकर अपना जौहर दिखाया। भारी संख्या में मैदान पर पहुंच कर लोगों ने उन बच्चों का खूब उत्साह भी बढ़ाया। वहीं डीएम सुरेंद्र सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर मैच का शुभारंभ किया।