कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने नगर विकास मंत्रालय से जुड़ी 850 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनियां औद्योगिक निवेश करेंगी। इसके अलावा उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण भी किया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के कानपुर के दौरे पर हंगामा किया।